google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रजत जयंती शतरंज प्रतियोगिता आज से, तैयारियां पूरी

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
शतरंज खिलाड़ियों के विकास एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से वर्ष 1996 में स्थापित जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित 25वीं रजत जयंती वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से स्थानीय खेल भवन सह व्यायामशाला में होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा आयोजन सचिव सह चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन विभिन्न संस्थाओं एवं स्थानीय सहयोगियों के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का समापन श्री दिगंबर जैन भवन में किया जाएगा। अब तक विभिन्न आयु वर्गों—अंडर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, महिला एवं ओपन—में क्रमशः 22, 42, 47, 52, 42, 29, 10, 19 एवं 42 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इस प्रकार कुल 305 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।


आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है तथा इसके सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)