google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में 346 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 346 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गलगलिया थाना पुलिस एवं एसएसबी भाटगांव की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान दरभंगिया टोला स्थित एक घर की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ली गई। तलाशी के दौरान घर से 346 ग्राम ब्राउन शुगर एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इस मामले में पूजा कामती (पति मनोज कुमार यादव), निवासी दरभंगिया टोला, थाना गलगलिया, जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि वह अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और आपूर्ति के धंधे में संलिप्त थी।
इस संबंध में गलगलिया थाना में कांड संख्या 32/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल अन्य तस्करों की पहचान के लिए जांच जारी है तथा अवैध संपत्ति की भी पड़ताल की जा रही है।


गौरतलब है कि आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)