
*
दैनिक समाज जागरण
केशव कुमार औरंगाबाद
जिले के बारुण थाना अंतर्गत घोरहा गांव के समीप पुनपुन नदी तट से मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक युवती की हत्या का ख़बर से युवती की पहचान कर ली गई हैं। वैसे युवती रोहतास जिले के रोहतास थाना अंतर्गत बसकटिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मृतिका मैट्रिक की छात्रा थी। वह 21 जून की सुबह अपने घर से लापता थी ।
काफ़ी खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट रोहतास थाना में दर्ज कराई थी और छानबीन की जा रही थी ।
लेकिन, आज सोशल मीडिया पर वायरल युवती के हत्या की खबर पर रोहतास थाना की पुलिस द्वारा बारुण थाना से संपर्क की गई जिसमें युवती की पहचान कर ली गई हैं। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को बारुण पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।वैसे युवती की हत्या किसने की हैं।पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



