google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मलिन बस्ती वासी, पुरुष महिला सहित भारी संख्या में पहुंचे डीएम दरबार, लगाई न्याय की गुहार।

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। डाला मलिन बस्ती में निवास कर रहे लोग गुरुवार को महिला पुरुष सहित करीब 60–70 की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे प्रशाशन द्वारा मलिन बस्ती वासियों को भेजे जा रहे नोटिस से भयभीत आदि सहित विभिन्न कई समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। पहुंचे लोगों ने एडीएम से मुलाकात कर अपनी व्यथा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला पुरुष सहित करीब 60 –70 की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे डाला मलिन बस्ती वासियों ने एडीएम से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपते हुए अवगत कराया गया कि हम सभी लगभग 60-70 वर्ष यानि दो-तीन पीढियां से डाला मलिन बस्ती मे निवास करते चले आ रहे हैं हम सभी ठेला- खोमचा, सब्जी इत्यादि बेचकर अपना व अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते चले आ रहे हैं,

मलिन बस्तीवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया गया कि जब से हम सभी जहां पर निवास कर रहे उससे संबंधित भूमि के कब्जे को लेकर निजी सीमेंट कम्पनी के पक्ष में हम सभी को नोटिस जारी किया गया, तभी से हम सभी मलिन बस्ती वासी काफ़ी भयभीत हैं आरोप लगाते हुए बताया कि मलिन बस्ती में झुग्गी झोपड़ी बनाकर वर्षों से रह रहे लोगों की पूर्व मे जो लिस्ट माननीय उच्च न्यायालय (इलाहबाद) मे प्रशाशन ने पेश किया है वह लिस्ट जेपी कम्पनी व कुछ अधिकारीयों के मिली भगत से फर्जी तरीके से तैयार कर आनन फानन मे पेश किया गया है यह बहुत बड़ी साजिस के साथ छल कर के तथा माननीय उच्च न्यायालय को धोखे में रख कर इसको पेश किया गया है जिसके वजह से हम सब मलिन बस्ती वासियों क़ो इसका खमीयाजा भुगतना पड़ रहा है ।


पूरे प्रकरण की निपक्ष उच्च स्तरीय जांच होने से ही सत्य व असत्य सामने आ सकता है। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मलिन बस्ती वासी अत्यंत ही गरीब दलित व बेसहारा हैं हम सभी का पक्ष माननीय उच्च न्यायालय (इलाहबाद) मे दिनांक 13/02/2026 को रखा जाए जिससे हम सब क्रो न्याय मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)