google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया स्मार्ट फोन

डाटा इंट्री, फेस ऑथेंटिकेशन और पीएमएमवीवाई के क्रियान्वयन में सुविधा होगी
मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर ।
उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार बुधवार को समाहरणालय सभागार में पोषण अभियान के अंतर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, डीपीओ श्री पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिंहा एवं सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक श्रीमती निवेदिता रॉय ने संयुक्त रूप से जिला अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्प डेस्क के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्ट फोन का वितरण किया गया है। आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्ट फोन के साथ एडॉप्टर, डस्ट प्रूफ पाउच, बैक कवर, टेंपर्ड ग्लास भी उपलब्ध करवाई गईं है।

उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्ट फोन मिलने से उन्हें पोषण ट्रैकर में डाटा इंट्री करने, फेस ऑथेंटिकेशन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में सुविधा होगी। अब आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन सरल व सुलभ तरीके से कर सकेंगे। हम उम्मीद करते हैं स्मार्ट फोन का इस्तेमाल उद्देश्य की प्राप्ति के लिए करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)