google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मझिआंव सोन दियारा से 80 लीटर महुआ शराब बरामद तस्कर फरार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 16 दिसंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के बड़ेम ओ पी थाना क्षेत्र के मझिआंव सोन दियारा क्षेत्र में पुलिस छापेमारी में 80 लीटर चुके महुआ शराब बरामद किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि इस क्षेत्र में शराब निर्माण और उसकी खरीद बिक्री को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर एस आई ब्रजेश कुमार एवं सशस्त्र बल द्वारा सोन नदी दियारा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया जहां छुपा कर रखे 80 लीटर चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को आने की भनक लगने पर धंधेबाज भाग निकले।वहीं शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)