
मधेपुरा।
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम खण्ड सेमेस्टर वन
का एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। कॉमर्स कॉलेज साहुगढ़ मधेपुरा के प्रधानाचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए वो परीक्षा प्रपत्र भरने से संबंधित सारी जानकारी लिखित रूप में सूचना पट पर अंकित कर दी है। उन्होंने महाविद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं को सूचित किया कि स्नातक प्रथम खण्ड (सेमेस्टर-1) दिसंबर 2023 (सत्र-2023-27) का परीक्षा प्रपत्र दिनांक 17.02.2024 से 21.02.2024 तक भरा जाएगा । एवं विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 22-02-2024 को भरा जायेगा। छात्र/ छात्राए विश्वविद्यालय के यू एम आई एस वेबसाइट bnmuumis.in पर जाकर Examination Form भरने की प्रिक्रिया पूरी कर प्रिंट कर लें उसके बाद महाविद्यालय के वेबसाईट www.bnmvc.ac.in में Online Admission पर Exam Login कर Examination शुल्क जमा करें तथा Exam Payment receipt दो प्रति में निकाल कर सभी अभिलेखों के साथ महाविद्यालय काउन्टर पर जमा करें।
*आवश्यक अभिलेख*
सेमेस्टर वन के छात्र छात्राऐं
Admission receipt की छायाप्रति,Registration slip,
Examination Form,Examination Fee slip साथ में रखना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



