दैनिक समाज जागरण, प्रेम कुमार प्रखंड संवादाता हसपुरा
औरंगाबाद (बिहार हसपुरा बाजार के मिल्लत कॉलोनी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार की रात भारतीय युवा मंच की ओर से किया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लिया। जिसमें फाइनल मुकाबला हसपुरा के सोनम-शाहबाज एवं अमझरशरीफ के तबरेज -शबानी के बीच हुआ। टूर्नामेंट का उदघाटन भारतीय युवा मंच के अध्यक्ष शाहबाज़ मिन्हाज ने फिता काट कर किया गया। खेल के सभी गेम रोमांचक मुकाबला हुआ।जिसमें सोनम-शाबाज़ ने 2-1 से फाइनल जीत लिया । रेफरी की भूमिका महफुज ने निभाई।
मंच के अध्यक्ष शाहबाज़ मिन्हाज ने कहा कि मंच युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता लाने का काम कर रही है , जिससे युवा वर्ग में स्वास्थ्य और अनुशासन का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा आउट डोर में तो रूचि सबको देखने को मिलता है। इनडोर का खेल से शारीरिक स्फूर्ति के साथ ऊर्जा मिलती है।
इस मौके पर वार्ड सदस्य अरमान क़ादरी, जे.पी जी , सनाउल्लाह अहमद रिज़वी , सद्दाम हुसैन, गुफरान, अहमद,शबानी, सादिक सहित दर्जनों समाजसेवी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



