google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र में टेंपो और जीप की टक्कर, 5 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में मंगलवार देर शाम टेंपो और जीप की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घटना में घायल 3 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 2 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे सवारियों से भरी ऑटो शिवद्वार की तरफ से घोरावल जा रहा था।

बेलन नदी के पास मरसड़ा गांव में सामने से आ रहे चारपहिया वाहन से टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो सवार शिवद्वार निवासी वंदना 19 पत्नी अरुण, धर्मशीला विश्वकर्मा 45 पत्नी चुन्नूलाल विश्वकर्मा, महाव गांव निवासी शिवकुमार 38 पुत्र सूर्यबली, लकी 15 पुत्र बचाऊ, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बघोर गांव निवासी सूरज 17 पुत्र दिनेश घायल हो गए। वंदना, धर्मशीला और शिवकुमार को पुलिस व एंबुलेंस द्वारा घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि लकी और सूरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मशीला के दोनों पैर की हड्डी टूटने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में उपचार कर रहे डॉक्टर सुनील कुमार ने अन्य सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताया।

SonbhadraNews #RoadAccident #Ghorawal #UPAccident #LocalNews #SamajJagran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)