ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। जिले में जीवन फार्मा मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की जांच के संबंध में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए और स्टोर पर दवाओं की खरीद-बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर औषधि निरीक्षक सोनभद्र द्वारा की गई।

घोरावल रोड स्थित धर्मशाला के पास जीवन फार्मा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते, औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत स्टोर पर दवाओं की बिक्री पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। छापेमारी के समय दो संदिग्ध दवाइयों के नमूने भी लिए गए हैं। इन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के एविल वायल सहित अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



