अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
ओबरा/ सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओबरा में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर केंद्रित कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चारु द्विवेदी (सीओ लाइन/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति सोनभद्र) ने की। इस अवसर पर हर्ष पाण्डेय (सीओ ओबरा-सोनभद्र), वी.के. चैरसिया (एसएचओ ओबरा), स्थानीय पत्रकारगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या गिरि की अगुवाई में “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लघु फिल्म प्रदर्शन और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. चारु द्विवेदी ने छात्राओं और शिक्षकों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा समाज में अपनी पहचान सशक्त रूप में स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है। अंत में हर्ष पाण्डेय ने अपने अभिभाषण में नारी शक्ति के विभिन्न पहलुओं पर सारगर्भित चर्चा करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
उक्त अवसर पर रमेश यादव, विकास सिंह, रामनिवास तोमर, दुर्गावती, अंजु गुप्ता, रचना, अम्बिका, पियम्बदा, पुनम, नेहा, राकेश कुमार, प्रभाकर यादव, रमेश प्रसाद, सुभाशु पाठक, अरूणि, रितेश एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



