विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता
राजधानी लखनऊ के विधानसभा क्षेत्र के मोहनलालगंज अंतर्गत ग्राम सभा खुजौली स्थित ॐ नमः शिवाय मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने सभी पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का उल्लेख करते हुए आगामी 14 अप्रैल 2026 को विश्व रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की।
इस मासिक बैठक सक्रिय कार्यकर्ता श्री हरी राम रावत तथा श्री मैकू लाल रावत जी को अम्बेडकर वाहिनी जिला सचिव नियुक्त कर मनोनयन प्रमाण पत्र दिया जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा ने की, जबकि संचालन विधानसभा महासचिव गजराज रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्रावण यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संतोष रावत, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ‘राजू’, पूर्व चेयरमैन राजेश रावत सहित दिनेश यादव, नवनीत सिंह, विजय प्रकाश यादव, राम अचल रावत, राम कुमार यादव, उमेश यादव, मो. हनीफ, मो. रईस, विजय सिद्धार्थ, राम समुझ रावत, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह, अशर्फी लाल धीमान, राजू कुरैशी, महादेव रावत, वीर सिंह यादव, समर पाल यादव, हरीराम रावत, मैकू लाल रावत, गंगादीन रावत, मो. साहिल, अरविंद कुमार यादव ‘गुड्डन’, शिवशंकर सिंह यादव, अजेन्द्र यादव, राधेश्याम यादव, बसंत लाल रावत, संतराम रावत, सुमन रावत, अर्चना रावत, फूलचंद यादव, सर्वेश यादव, मनोज रावत, गुड्डू यादव, हरिशंकर यादव, रमेश यादव, हरद्वार गौतम, भोला वर्मा, विपिन पाल, रामफेर धीमान, राकेश कुमार रावत, पदम यादव, दिलीप यादव, मनोज यादव, नितुल शर्मा, शनि सिंह यादव, राम सुचित यादव, सुरेश कश्यप, मधुकर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



