google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में युवा कांग्रेस का सम्मान समारोह आयोजित

नवनिर्वाचित विधायक और जिला अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
05 अप्रैल।
किशनगंज कांग्रेस कार्यालय में रविवार को युवा कांग्रेस द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल ने की।


समारोह में नवनिर्वाचित विधायक कमरूल होदा तथा नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुल अख्तर को बुके, माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।


कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, बहादुरगंज के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. मोसब्बीर, पूर्व जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी, वरिष्ठ नेता जहीदुर्रहमान एवं कलाम खान सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। मंच संचालन अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस महासचिव शमशीर अहमद द्वारा किया गया।


इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने औपचारिक रूप से शहाबुल अख्तर को जिला अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। समारोह में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी क्रमवार नवनियुक्त नेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)