कुर्साकांटा ।
भारत सरकार के तत्वधान व महेंद्र प्रताप, कमांडेंट, 52 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन सीमा चौकी कुआरी अंतर्गत +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय कुआरी में किया गया। जिसमे कुल लगभग 60 मरीजो के जाँच के उपरांत डॉक्टर मनोज जाट 52वी वाहिनीं द्वारा परामर्श सहित मुफ्त में दवाईया मुहैया कराई गई| जिसमे महिला, पुरुष और बच्चे शामिल है।इस क्रम में , डॉक्टर मनोज जाट द्वारा स्थानीय लोगो को खान-पान, खुद की साफ-सफाई और नशा को छुड़ाने हेतु परिवारजनो को जागरूक तथा बेटी बचाओ बेटी बढाओ के प्रति भी स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रो में वैसे लोग जो किसी ना किसी आभाव में उपचार से वंचित रह जाते है उनके लिए सशस्त्र सीमा बल के द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर के माध्यम से जन-जन तक सुविधाओ को पहुँचाना बल के मुख्य कार्यो में शामिल है।इस सुविधाओ के मद्देनजर स्थानीय लोग काफी उत्साहित है और सशस्त्र सीमा बल के कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।इस कार्यक्रम में निरीक्षक मोंतुलम चैतम समवाय प्रभारी कुआरी , आरक्षी वरुण सिंह , आरक्षी दिलीप कुमार त्रिपाठी और अन्य जवान उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



