SSC परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी, मई 2026 से शुरू होंगी परीक्षाएं

कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक अभ्यर्थियों के लिए SSC की विभिन्न परीक्षाओं की तिथियां घोषित

नई दिल्ली। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं मई 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

SSC द्वारा आयोजित ये परीक्षाएं केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में 10वीं, 12वीं पास और स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन और परीक्षा तिथियों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया कैलेंडर संभावित (Tentative) है, आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।

SSC परीक्षा कैलेंडर 2026-27 (टेबल)

क्रम संख्यापरीक्षा का नामटियर / फेजविज्ञापन तिथिआवेदन की अंतिम तिथिसंभावित परीक्षा माह
1JSA / LDC Grade LDCE 2025 (DoPT)Paper-1 (CBE)16 मार्च 20267 अप्रैल 2026मई 2026
2SSA / UDC Grade LDCE 2025 (DoPT)Paper-1 (CBE)16 मार्च 20267 अप्रैल 2026मई 2026
3ASO Grade LDCE 2025Paper-1 (CBE)16 मार्च 20267 अप्रैल 2026मई 2026
4Combined Graduate Level (CGL) Exam 2026Tier-1 (CBE)मार्च 2026अप्रैल 2026मई–जून 2026
5Junior Engineer (Civil/Mechanical/Electrical) 2026Paper-1 (CBE)मार्च 2026अप्रैल 2026मई–जून 2026
6Selection Post Exam Phase-XIV 2026CBEमार्च 2026अप्रैल 2026मई–जून 2026
7Combined Higher Secondary (10+2) Level 2026Tier-1 (CBE)अप्रैल 2026मई 2026जुलाई–सितंबर 2026
8Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ 2026CBEअप्रैल 2026मई 2026अगस्त–सितंबर 2026
9Combined Hindi Translators Exam 2026Paper-1 (CBE)अप्रैल 2026मई 2026अगस्त–सितंबर 2026
10MTS & Havaldar (CBIC & CBN) 2026CBEजून 2026जुलाई 2026सितंबर–नवंबर 2026
11Sub-Inspector (Delhi Police & CAPFs) 2026Paper-1 (CBE)मई 2026जून 2026अक्टूबर–नवंबर 2026
12Constable (GD) CAPFs, NIA, SSF, Assam Rifles 2027CBEसितंबर 2026अक्टूबर 2026जनवरी–नवंबर 2027

📌 महत्वपूर्ण जानकारी

  • ये परीक्षाएं 10वीं, 12वीं व स्नातक अभ्यर्थियों के लिए हैं
  • भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी
  • तिथियां परिवर्तनशील हो सकती हैं

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)