google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसटीएफ ने किया दो लाख के इनामी अपराधी को एनकाउंटर

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता वेद प्रकाश

पटना/ बिहार के चर्चित जदयू विधायक पंकज मिश्रा से रंगदारी मांगने वाले सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी सरोज राय पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस के द्वारा उसे पर दो लाख का इनाम घोषित किया गया था। हरियाणा के मानेसर में बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसे मार गिराया। इस दौरान एसटीएफ का एक जवान भी घायल हो गया है। सरोज पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल में ही सरोज राय ने रून्नीसैदपुर के जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कुख्यात सरोज राय महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का निवासी था। उसके विरूद्ध सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था। इसी एके-56 से सरोज राय और उसके शार्गिदों ने महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की गोलियो से भुनकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने एके-56 बरामद किया था। उसे वक्त सीतामढ़ी पुलिस ने सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पुर्णिया से गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद फिर सरोज राय का आतंक सर चढ़कर बोलने लगा।आज हरियाणा के मानेसर में एसटीएफ की गोलियों ने सरोज राय के आतंक को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)