समाज जागरण ब्यूरो
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि वर्तमान में अंतराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद के सभी डीजल/पेट्रोल रिटेल आउटलेट एवं गैस एजेन्सियों के संचालको को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर पेट्रोल डीजल एवं एल0पी0जी0 गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। कृत्रिम अभाव की स्थिति उत्पन्न कर किसी भी दशा में शून्य स्टाक का प्रदर्शन न किया जाये। इसे सम्बन्धित रिटेल आउटलेट/पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सियों के संचालक सुनिश्चित करेंगे।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों की आड़ में किसी भी रिटेल आउटलेट/पेट्रोल पम्प के संचालक एवं गैस एजेन्सियों के संचालको द्वारा डीजल/पेट्रोल एवं एलपीजी गैस का स्वयं जमाखोरी नहीं करेंगे न तो इसे किसी भी दशा में बढ़ावा देंगे ऐसे कृत्यों में संलिप्त डीजल आउटलेट/पेट्रोल पम्प के संचालक एवं गैस एजेन्सियों के संचालको के खिलाफ कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक एवं मात्रा से कम पेट्रोलियम उत्पाद की बिक्री न किया जाये। तेल कम्पनियों आईओसीएल/बीपीसीएल/एचपीसीएल के क्षेत्रीय समन्वयक इस निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी सोनभद्र तेल कम्पनियों से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगें और जनपद के पेट्रोल पम्प गैस एजेन्सी का निरीक्षण सुनिश्चित करायेगें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



