google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना-मोकामा फोरलेन पर ठंडा से भरी ट्रक पलटी, सड़क पर बिखरी बोतलें

रिपोर्ट: अभिनव टंडन
बाढ़ (पटना)। पटना-मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर बेढना गांव के पास मंगलवार को ठंडा बोतलों से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने सामने आ रहे दो वाहनों को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद ट्रक में लदी ठंडा की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जबकि कुछ बोतलें सड़क से नीचे जा गिरीं। मौके पर मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने बोतलों को उठा लिया और कुछ लोग बोतल लेकर वहां से चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक औरंगाबाद जिले के नवीनगर से ठंडा बोतल लोड कर पूर्णिया जा रही थी। इसी दौरान बेढना गांव के पास यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)