google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नकल पर सख्त निगरानी, परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए डीएम-एसपी का संयुक्त निरीक्षण

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। तृतीय दिवस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मुड़ीलाडीह घोरावल परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास प्रबंधन, परीक्षा कक्षों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)