google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम पूराकलां मे मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण के प्रति किया गया जागरूक

“खेत बचाओ महाअभियान” के तहत किसान सभा आयोजित

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। मा.प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित “खेत बचाओ महा अभियान” के तहत विकास खंड चतरा के ग्राम पूराकलां में एक किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, एडीओ (कृषि), एटीएम, बीटीएम तथा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।सभा का संचालन करते हुए एडीओ एजी चतरा (कृषि) ने कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं धरती बचाओ अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम मे इफको से अवनीश पांडेय एसएफए द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित पोषण प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत इफको के विभिन्न उत्पादों जैसे जैव उर्वरक,सागरिका एवं नेचुरल पोटाश की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने खरीफ सीजन में धान की बुवाई हेतु नैनो डीएपी से 5 मि.ली. प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीज उपचार करने तथा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के साथ 50 प्रतिशत दानेदार उर्वरकों की कटौती करने के संबंध में किसानों को जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया,जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक सह भागिता करते हुए आगामी खरीफ सीजन में नैनो डीएपी द्वारा बीज उपचार अपनाने का संकल्प लिया।
अंत में एडीओ (कृषि) द्वारा आगंतुको को धन्यवाद देते हुए सभा के समापन की घोषणा की गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)