ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी, समाज जागरण
सोनभद्र/शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर वाणिज्य विभाग की ओर से आज परिसर स्थित अंबेडकर भवन में कॉम्फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर छात्र- छात्राओं ने अपने प्रतिभा का परिचय देते हुए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का श्री गणेश मां सरस्वती एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुआ ।
तत्पश्चात छात्रा जास्मीन ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बी. कॉम एवं एम. काम के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति के विविध पक्षों को प्रदर्शित करने का भरपूर प्रयास किया। छात्रा जास्मीन और नीतू ने ग्रुप डांस कर लोगों की वाहवाही लूटी। बी. कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा रवीना और गरिमा ने सोलो डांस के माध्यम से वहां मौजूद छात्रों को डांस करने के लिए मजबूत कर दिया। फिल्मी धुनों के साथ-साथ भोजपुरी गीतों पर भी छात्रों ने जमकर ठुमके लगाये। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए परिसर के वरिष्ठ शिक्षक डॉ० मानिकचंद पाण्डेय और डॉ० मृत्युंजय कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं।
विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन को अपनाकर भविष्य निर्माण के लिए आगे बढ़ाने की जरूरत है। संस्था के प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने भी छात्रों को ऑनलाइन अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्र-छात्राओं को अपडेट रहने की जरूरत है ताकि वह हर परिस्थिति का सामना कर सकें । स्वागत भाषण छात्रा ममता ने दिया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह का संचालन गरिमा त्रिपाठी तथा पूर्णिमा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक कुमार ने दिया। इस आयोजन में विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ० दिनेश कुमार उदय नारायण पाण्डेय तथा मृत्युंजय कुमार पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ० अपर्णा त्रिपाठी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय, डॉ० छोटे लाल प्रसाद डॉ० महेश श्रीवास्तव , डॉ० प्रभाकर लाल डॉ० निशा सिंह, श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा डॉ० मनोज कुमार गौतम डॉ० आनंद प्रिया, श्रीमती अजय लक्ष्मी ,अमित सिंह, रविकांत कुशवाहा, अम्बरीश आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



