google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटौदी पहुंचने पर सुधा यादव क़ा हुआ भव्य स्वागत व अभिनन्दन

पटौदी/सुरेश कोहली
पूर्व में गुरुग्राम से सांसद रह चुकी व वर्तमान में संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य बहन डॉ॰ सुधा यादव को शीर्षमंडल में जगह देने पर नगर परिषद पाटोदीं मण्डी के जाटोली मण्डी में उनका भव्य स्वागत व अभिनन्दन समारोह क़ा आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी लोगो ने उनको बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सुधा यादव ने बताया कि आज जो प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ज़ी तथा अमित शाह व जे पी नड्डा ज़ी ने जो मुझे शीर्ष मंडल में स्थान दिया उसके उपलक्ष में आज जो मेरा सम्मान पाटोदीं के लोगो ने किया है उसके लिए मै शुक्र गुजार हूँ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज़ी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह क़ा आयोजन चला है जिसमें जगह जगह कार्यकता रक्त दान शिविर व वृक्षारोपण कर रहे है। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर भी अपने विचार रखते हुए बताया कि आज क़ा विद्यार्थी बहुत अलग होना चाहिए शिक्षा केवल डिग्रियों तक ही सीमित नही रहनी चाहिए बल्कि यह ध्यान रखना चाहिए के शिक्षा के साथ साथ रोजगार केसे प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया भारत में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय है हमें सर्व धर्म में विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने स्थानीय विधायक पाटोदीं सत्यप्रकाश जरावता के बारे में बताया कि पाटोदीं को पहली बार इतना शिक्षित विधायक मिला है जो आम जनता में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है और विकाश क़ी तरफ ध्यान देते है। इस अवसर पर बुके द्वारा सम्मान करने वालों में सेवा प्रकोष्ठ संयोजक रवि चौहान ,मास्टर सुरेन्द्र चौहान ,कप्तान जनक चौहान ,पूर्व प्रधान जगदीश सिंह ,सूबेदार किशोर चौहान ,पूर्व प्रबंधक सतपाल चौहान ,राज सिंह चौहान , विनोद सेनी ,चिराग गोयल आदि गणमान्य व्यक्ति रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)