google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुधीर चौधरी को कांग्रेस का हरियाणा स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाए जाने से मजबूत होगी पार्टी: धर्मेंद्र मिश्रा

पटौदी/सुरेश कोहली;
वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर चौधरी को पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरियाणा स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुधीर चौधरी एक तेजतर्रार नेता हैं, वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उनके स्टेट कोऑर्डिनेटर बनने से गुरुग्राम के साथ पूरे हरियाणा में कांग्रेस मजबूत होगी। धर्मेंद्र मिश्रा ने सुधीर चौधरी को स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ सभी शीर्ष नेतृत्व को हृदय से धन्यवाद दिया है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है देश में परिवर्तन की लहर चल रही है और इसी परिवर्तन को लाने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा देश को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा के कार्यकाल में महंगाई इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आज पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार होकर नौकरी के लिए सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। वह समय अत्यंत निकट है जब कांग्रेस की सत्ता में पुनः वापसी होगी और नागरिकों की हर समस्या का समाधान होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)