समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) कुटुंबा (बिहार)पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी नहीं रुक रही है। कुटुंबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुही नहर के पास से एक बाइक पर लदी 135 लीटर देसी शराब बरामद की है।

पुलिस को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक काले रंग की बाइक पर अवैध शराब लादकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सुही नहर के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी।पुलिस को आते देख बाइक सवार तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। वहीं बाइक की तलाशी के दौरान कार्टून में रखे कुल 135 लीटर टनाका ब्रांड देसी शराब बरामद हुई।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



