संदीप गर्ग / नोएडा: थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मलकपुर गोलचक्कर के पास से अभियुक्त सचिन पुत्र साहब सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सचिन उपरोक्त के द्वारा दिनांक 19.01.2026 को मलकपुर में तीन घरो से क्रमशः 01 लैपटाप , 01 मोबाईल फोन व दूसरे घर से 01 टैबलेट व अन्य दो घरो से 02 मोबाईल फोन सैमंसग कम्पनी के चोरी किये गये थे, जिसके सम्बन्ध में शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर धारा 305 बीएनएस मैं मुकदमा पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त सचिन पुत्र साहब सिंह नि0 ग्राम मसौता थाना सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर का रहने वाला है और अभियुक्त की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है पहले भी इसके ऊपर विभिन्न थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत है पुलिस का अभियुक्त गिरफ्तार कर उपयुक्त धारों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और अभी उसके पास से लैपटॉप अवैध चाकू मोबाइल फोन टैबलेट इत्यादि अपने कब्जे में ले लिए हैं
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



