google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सूर्य राधव महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग का निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दर्जनों मरीजों का हुआ उपचार*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बड़ेम में आयोजित श्री सूर्य राघव महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । महोत्सव में उमड़ी भीड़ को देखते हुए लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर में दर्जनों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और और उचित परामर्श दिया गया ।

डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मरीजों की जांच की गई जिनमें सुमन कुमारी सीएचओ और प्रियंका कुमारी एएनएम ने भी सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में बुखार, सर्दी-खांसी, रक्तचाप, शुगर, लचा रग, पेट संबंधी बीमारियों सहित सामान्य रोगों की जांच की गई।मरीजों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी दी गई।डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से गामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

उन्होंने लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।वहीं महोत्सव में आए मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की शिविर में अपनी  स्वास्थ्य जांच कराकर प्रसन्नता व्यक्त किया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)