google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*स्वच्छता मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियां, स्थानीय शासन लापरवाह*

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-प्रखंड के सरैया पंचायत के सरैया चट्टी स्थित दुर्गा मंडप के चाहरदीवारी के इर्द गिर्द इन दिनों फैली गंदगी के कारण मंदिर परिसर का वातावरण  दुर्गन्धयुक्त हो गया है।मंदिर के पुजारी के अनुसार आस पड़ोस के गैर जिम्मेदार लोग मंदिर के चहारदीवारी से लगकर नियमित शौच करते हैं जिसकी दुर्गन्ध परिसर में आती है।ऐसे लोगों के वजह से  मंदिर परिसर के चहारदीवारी  के बाहर गंदगी के कारण कदम रखना भी दुस्वार हो जाता है।यह आलम तब है जबकि केंद्र व राज्य की सरकारे स्वच्छता के लिए विगत कई वर्षो से अभियान चला रही हैं,इसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की इस ओर से उदासीनता समझ से परे है।इस बाबत प्रबुद्ध ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन के तहत लगभग सभी घरों में शौचालय तो बनवा दिया गया लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस संबंध में जागरूकता का सर्वथा अभाव   दिखाई पड़ता है,जिस कारण लोग आदतन खुले में शौच करते हैं।इस गंभीर विषय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आंखे बंद किये रहना कोढ़ में खाज को चरितार्थ करता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)