जयनगर नित्यानंद झा राजू 07 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस के जयनगर में व्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को जयनगर अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व विद्यालय प्रबंधनों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।एसडीओ ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनुमंडल कार्यालय स्थित मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस से पूर्व अंबेडकर स्मारक पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वातंत्र्य दिवस समारोह की शुरुआत की जाएगी। झंडोत्तोलन ससमय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झंडोत्तोलन के समय जयनगर शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए पुलिस पदाधिकारी को व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपल्व कुमार,मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी इंद्र कुमार मंडल,पीएचसी प्रभारी डॉ रवि भूषण,भाकपा माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह,अनिरुद्ध ठाकुर,रामचन्द्र साह,विमल मस्करा,सुमन शर्म,लक्ष्मण यादव,नित्यानंद राय,मोहम्मद इसराफिल सहित अन्य लोग मौजूद थें।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



