नए साल की स्वागत /पिकनिक पार्टी में सुरक्षा और सावधानी का रखें ध्यान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) साल 2025 खत्म होने को है और कुछ ही दिन शेष बचे हैं ऐसे में नए साल के स्वागत के लिए लोगो में खासकर युवाओं में तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में पार्टी या पिकनिक के दौरान छोटी सी लापरवाही बड़ी हादसा बन सकती है।जश्न के दौरान सुरक्षा और सावधानी का भी खयाल रखना जरूरी है।

वहीं पार्टी या पिकनिक स्पॉट पर महिलाओं और बच्चियों को अपनी सुरक्षा का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।यहां कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जिनका ध्यान सभी को रखना चाहिए। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं,नशे को कहें ना और जीवन को कहें हां,अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें,महिलाओं और सामुदायिक कल्याण को प्राथमिकता दें,आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस से और संपर्क करें।वहीं पार्टी ,जश्न या पिकनिक स्पॉट पर जाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका फोन पूरी तरह चार्ज हो ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकें साथ ही पहले ही तय कर लें कि किसके साथ जाएंगे/आएंगे या कौन सा साधन इस्तेमाल करेंगे।अगर टैक्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति को उसकी डिटेल्स (गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का नाम, लोकेशन) भेज दें ताकि विकट परिस्थिति में काम आ सके।

अगर शराब पी रखी है तो ड्राइविंग न करें ,देर रात पार्टी से अकेले लौटने से बचें, खासकर अगर रास्ता सुनसान हो ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, समझदारी से काम लें ।सबसे पहले खुद और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाएं।अगर किसी की तबीयत खराब हो या चोट लगी हो तो तुरंत मदद के लिए आसपास मौजूद लोगों को सूचित करें वही महिलाओं को पार्टी या पिकनिक में हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

अपने आसपास की स्थिति को समझते रहना, सही समय पर सही निर्णय लेना और किसी भी असहज स्थिति को नजरअंदाज न करना ही सुरक्षा है।वहीं पार्टी या पिकनिक स्पॉट जैसी जगहों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती,शराब की खरीद बिक्री पर पूरी निगरानी,सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी और वाहन जांच,साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है। नए साल का जश्न अवश्य मनाए लेकिन सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)