google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तापमान में आई गिरावट, जनजीवन हुआ त्रस्त

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता दैनिक समाज जागरण

पदमा-प्रखंड में इन दिनों मौसम के बदले मिज़ाज़ ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।विगत दो दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन त्रस्त एवं पस्त हो गया है।ज्ञात हो कि विगत दिनों हुई बारिश से ज़िले के तापमान में गिरावट आई है,मौसम के खुलने के बाद दिनभर सर्द हवाओं के बहने से कंपकंपी बनी रहती है एवं दोपहर ढलते ही लोग बाग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो जाते है।जैसे जैसे रात बीतती है तापमान में कमी होते ही जाती है जो देर सुबह तक बनी रहती है।ऐसे में सरकारी स्तर पर ठंड से बचने के लिए कोई व्यवस्था का न होना कोढ़ में खाज होने जैसा है।इतनी ठंड पड़ने के बावजूद अब तक सरकारी विभाग के द्वारा न तो कंबल का वितरण किया गया है और ना ही प्रखंड में कहीं अलाव की व्यवस्था की गई है।ऐसे में वृद्ध एवं असहाय लोगों का सहारा भगवान ही है।अन्य वर्षों के रिकॉर्ड को देखा जाय तो सरकारी नुमाइंदों को ठंड का अहसास तब होता है जब यह समाप्ति के कगार पर होती है,कंबल एव अलाव की जब सर्वाधिक ज़रूरत होती है तब ज़रूरतमंदो को उक्त चीज़े मुहैया नही कराई जाती है।सरकारी विभागों की लेट लतीफी यहां भी कोई कोर कसर नही रखती।ऐसी लापरवाही का सर्वाधिक खामियाजा वैसे लोंगो को भुगतना पड़ता है जो लाचार एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं। हालांकि क्षेत्र के कुछ सामाजिक संगठनों के द्वारा असहायों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया है जो कि ज़रूरतमंदों के हिसाब से पर्याप्त नही है।अब देखना यह है कि इतनी हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास सरकारी अधिकारियों को कब होता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)