समाज जागरण/ विजय कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। आवेदक दीप कुमार मौर्य, निवासी उचका दाई पोस्ट मोकरसिम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी से सम्बन्धित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आवेदक से नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर छलपूर्वक कुल ₹40,000/- की धनराशि साइबर अपराधियों द्वारा एक मूल खाते में स्थानांतरित कर ली गई थी।
उक्त प्रकरण में थाना करमा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 12.12.2025 को आवेदक के मूल बैंक खाते में ₹12,000/- (बारह हजार रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र, का० सूर्य सिंह, साइबर हेल्प डेस्क, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।



