आर्थिक सहयोग में पुनः स्थापित कुटीर उद्योग: पूर्व ADC के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद व्यक्त।

श्रीभूमि संवाददाता दैनिक समाज जागरण :श्रीभूमि जिले के सोनबिल क्षेत्र के फाकुआ गाँव के निवासी पल्टू दास पुरकायस्थ ने अपनी मेहनत से 2019 में डालमट फैक्ट्री का निर्माण किया था। लेकिन अचानक उनकी बीमारी और परिवार की जिम्मेदारी निभाने के कारण कुटीर उद्योग बंद हो जाने से पुत्र दीपक दास पुरकायस्थ निराश हो गए।

हालांकि, सेवानिवृत्त ADC और समाजसेवी निलमनी दास के सान्निध्य और आर्थिक सहयोग से डालमट फैक्ट्री को पुनः जीवित किया गया। वर्तमान संवद्धधारी दीपक दास पुरकायस्थ ने बताया कि उनके सहयोग से शुरू किए गए डालमट फैक्ट्री से पांच प्रकार की सामग्री तैयार की जा रही हैं और जिले के विभिन्न हिस्सों में बाजार में उपलब्ध कराने की दिशा में प्रगति कर रहे हैं। इस प्रकार आर्थिक सहयोग के लिए आगे आए पूर्व ADC और समाजसेवी निलमनी दास के प्रति परिवार के सदस्य कृतज्ञता और धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)