google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Balaghat News: दुर्गा पंडाल देखने गए युवक की दूसरे दिन रक्तरंजित शव बरामद

समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट।(06अक्टूबर)लामता थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़ियागांव से प्रतापुर मार्ग पर बुधवार को एक युवक का रक्तरंजिश शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त ग्राम बुढ़ियागांव निवासी मनीष पिता धुरूप डहारे 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार मनीष पिता धुरूप डहारे ने मंगलवार रात को घर में खाना खाने के बाद दुर्गा पंडाल देखने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा जिससे परिजन थोड़ा बहुत चिंतित तो हुए मगर नवरात्रि के चलते कि कहीं जगराता देख रहा होगा सोचकर परिवार सो गया।लेकिन परिजनों की यह सोच गलत साबित हुई और बुधवार की सुबह बुढ़ियागांव से प्रतापुर मार्ग पर युवक का शव रक्तरंजित हालत में देखा गया। जहां सिर पर चोट के निशान होने के साथ ही आसपास बहुत सारा खून बिखरा हुआ था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर लामता पुलिस थाना प्रभारी अरुण कुमार मर्सकोले स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित कर जांच शुरू किया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)