अस्र शस्त्र की पूजा कर सुख शांति के लिए की गई कामना
समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो
बालाघाट।(06अक्टूबर)मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन व रावण दहन कर पूरे जिले में विजय दशमी हर्षोल्लास से मनाई गई।बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पूरे देश मे बहुत धूमधाम से मनाया गया।दशहरा यानी विजयदशमी के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर अपने भक्तों की रक्षा कर दुष्टों को चेतावनी दिया था कि जब जब अत्याचार बढ़ेगा तब तब उनका संहार करने के लिए वे स्वयं आकर दुष्टों का संहार करेंगी।रावण के साथ भगवान राम का नौ दिन तक युद्ध हुआ था और दशवें दिन रावण मारा गया था
जिसे आज हम विजय दशमी के रूप में मनाते है।यह पर्व हम बुराई पर अच्छाई के लिए मनाते है लेकिन अपने अंदर के कपट, ईर्ष्या और लालच को नही दहन कर पाते है जिससे देश मे भ्रष्टाचार महिषासुर जैसा हो गया है जिसका संहार करना अतिआवश्यक हो गया है।
रिश्वत, भ्रष्टाचार और एक दूसरे को नीचा दिखाने व मुफ्त के माल को हड़पने की प्रवृत्ति मनुष्य की दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है जो उसे दलदल में गिराने का कार्य करती है।लेकिन कहते है न भगवान के घर देर है अंधेर नही,मनुष्य कितना भी लूट खसोट कर धन एकत्रित कर ले मगर उसके द्वारा किया गया कुकर्म उसके बच्चों को भोगना पड़ता है जो सत्य है।
दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन व अस्त्र शस्त्र का किया गया पूजन
महिषासुर का वध कर अपने भक्तों पर असीम कृपा करने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर लोगो ने रावण के पुतले का दहन कर आतिशबाजी कर विजयदशमी मनाया।इसके साथ ही गांवो में छत्तीसगढ़ी नाच की शुरूआत भी हो चुकी है।जहां जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी वहां वहाँ छत्तीसगढ़ी नाच की प्रस्तुति देने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से कलाकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए आते है जिसको पूरा गांव व क्षेत्र रात भर जागरण कर देख कर आनंदित होता है।
विजयदशमी के दिन अस्त्र शस्त्र की पूजा भी की जाती है।देश के जवानों ने अपने अपने शस्त्रों का पूजन किया।बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व पूरे उत्साह से देश मे मनाया गया।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








