बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ हादसा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
कोचाधामन थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से एक महिला की मौत सहित दो मवेशी की मौत। ग्रामीणों में पसरा मातम। मामला बगलबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 12 की है जहां शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय अंजू देवी के घर के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार टूट जाने से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। इस हादसे में अंजू देवी और दो मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई है। वही जब यह घटना अंजू देवी के साथ घटी तब उनके घर में कोई नहीं था।अंजू देवी के पति शनिचर्य जो अन्य राज्य में काम करते हैं, शनिचर्य से उनकी पत्नी को चार बच्चे हैं। घटना उस समय हुई जब अंजू देवी अपने घर की किसी काम में व्यस्त थीं तभी घर के ऊपर 11000 वोल्ट की बिजली का तार टूटकर उसके घर पर गिर पड़ा जिससे पूरे घर में करंट लग गया । बच्चों को बचाने की कोशिश में अंजू देवी खुद करंट की चपेट में आ गईं। इधर घटना के बाद नाराज परिजनो ने मस्तान चौक के समीप सड़क पर जमकर
प्रदर्शन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर और कोचाधामन थाना की पुलिस पहुंची। मौके पर लोगो को शांत कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है। इधर बगलबाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सकील अहमद ने बताया कि गांव में करीब 9 घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन गुजरती है। इन तारों को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुखिया ने जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से घटना की जांच, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



