संवाददाता राजा उर्फ़ इमरान। समाज जागरण
रामगढ़/ सोनभद्र। चतरा क्षेत्र रामगढ़ कस्बे में रंगभरी एकादशी के मौके पे राधा कृष्ण की बहुत ही आकर्षक झाकी निकाली गई झाकी मां शीतला मंदिर शक्तिपीठ धाम से शुरू होकर गुरोंटी रोड शिव मंदिर से होते हुवे राजा शाहब पेट्रोल पंप से नहर तक होते हुवे शीतला मंदिर शक्तिपीठ धाम पे आकर समापन हुआ। रथ पर सवार होकर राधा कृष्ण की झाकी पूरे कस्बे में भ्रमण किया गया साथ में डीजे पर होली गीत बजाते हुवे भक्तगढ़ नाचते गाते रहे और एक दूसरे को रंग अबीर लगाते रहे एक तरफ मुसलमानों ने भी भाईचारे का संदेश देते हुवे भक्तों का फूलों से स्वागत किया व्यवस्था में पन्नूगंज पुलिस प्रभारी दिनेश कुमार पाण्डेय पर्याप्त बल के साथ लगे रहे इस मौके पर रामगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश केशरी, नगर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश केसरी, बिमलेश गौड़, विक्की, इंद्रेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुग्रीव यादव, विवेक केशरी, आकाश केशरी, अमरेश गौड़, जहांगीर खान, रामगढ़ मस्जिद के सदर अकबर अंसारी, नगर के संभ्रांत जन उपस्थिति रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



