समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को हरहुआ से चौबेपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, दर्शन-पूजन , पौधरोपण व प्रसाद वितरण कर जश्न मनाया।
अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद भगवान शिव का दर्शन-पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात छितमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विधायक त्रिभुराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के लिए समर्पित रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाकर दायित्व निभा रहे हैं।
इस अवसर पर रामप्रकाश सिंह वीरू, भाजपा नेता कपिल नारायण पांडेय, लक्ष्मण सिंह (मंडल अध्यक्ष चौबेपुर), अजय मिश्रा (मंडल अध्यक्ष हरहुआ),अरुणेंद्र सिंह, अंजनी नंदन पांडेय, रामसूरत यादव (प्रधान), मनीष प्रधान, पवन चौबे ,अनिल सिंह (प्रधान), खरपत्तू यादव (प्रधान), रामनरेश यादव (प्रधान), विनोद सिंह, जयप्रकाश सिंह, मोहन बाबू, पप्पू भास्कर, राणा चौहान, शैलेन्द्र पटेल (मंडल अध्यक्ष आयर), विजय राजभर, बुझारत राजभर, हीरू सिंह, धनंजय यादव, राजेश प्रधान, मोनू शुक्ला, सहदेव तिवारी, मुन्ना सिंह, आदित्य दुबे, विनोद गुप्ता, राकेश दुबे, मुन्ना यादव, शमशेर आलम, सादिक आलम, सुनसुन बनवासी, वीरू राम, लक्ष्मण राम तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। भक्तजनों ,ग्रामीणों में प्रसाद के रूप में विधायक समेत कार्यकर्ताओ के साथ आम दर्शनार्थियों में प्रसाद वितरण किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



