समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । डिटॉल स्वस्थ बनेगा इंडिया संस्था के स्कूल सुपरवाइजर वसीम अकरम द्वारा विद्यालय के बच्चों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें हाथ धोने के विविध स्टेप से अवगत करते हुए स्वच्छता की सामग्रियों को प्रति 4 माह बाद विद्यालय को प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
उनके द्वारा हेल्थ और हाइजीन पर किए गए सवालों का बच्चों ने त्वरित जवाब दिया। आपको बताते चलें इसी विद्यालय के शिवम ने हेल्थ और हाइजीन पर प्रेरक कार्य किया था, जिसके कारण उसे मुंबई के एस राज स्टूडियो में डिटॉल स्वस्थ बनेगा इंडिया की तरफ से सिने स्टार अमिताभ बच्चन और सोनू सूद द्वारा सम्मानित किया गया था। विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने संस्था का धन्यवाद देते हुए हाइजीन कॉर्नर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक ही स्थान पर स्वच्छता की सामग्री मिलने से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायता मिलेगी। संस्था द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप 6 पीस एंटीसेप्टिक लिक्विड, 25 पीस साबुन, 6 पीस सेनीटाइजर,6 पीस हैंड वॉश तथा वजन मापने की मशीन प्रदान किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



