google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गाल्होवार पंचायत में सड़कों की हालत गंभीर

पंचायत कार्यालय से गांव को जोड़ने सड़के ग्रामीणों से चंदा करवाने को मजबूर।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत भवन स्थित मुख्य सड़क की स्थिति काफी बदहाल हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढे और कीचड़ के करण वाहनों को आना जाना पूरी तरह बंद हो गया है।ग्रामीणों को पैदल पार करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।बताते है गाल्होवार से तरवाटांड मोड़ को जोड़ने वाली सड़क 500 मीटर तक काफी खराब है।दूसरी सड़क टंडवा से गाल्होवार को जोड़ने वाली काफी जर्जर और बदहाल स्थिति में है।

ग्रामीणों को पंचायत भवन से संबंधित कार्य के लिए लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ रहा है।जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।मुख्य सड़क होने की वजह स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने जाने में भी दिक्कत हो रही है।ग्रामीणों का आरोप है स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नहीं किया गंभीरतापूर्वक विचार।ग्रामीणों ने यह भी कहा सरकार द्वारा जल्द कोई पहल नहीं हुई तो हम सब ग्रामीण चंदा कर सड़क की मरम्मती करवाने को विवश होंगे।

मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा ने बताया सरकार से पंचायत की विकास राशि प्राप्त होने पर शीघ्र योजनाओं को ग्राम सभा में पारित कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)