google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हनुमान मंदिर में अखंड राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ 8 मार्च से

आठ मार्च को आयोजित होगा विशाल भंडारा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
काशी खण्ड के तीर्थ यात्रा पंचक्रोशी धाम के तीसरे पड़ाव रामेश्वर से एक किलो मीटर पहले बरेमा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में अखंड श्री राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ 8 मार्च रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार पूजन के बाद से होगा।वही उसी दिन शाम को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक राहुल सिंह और किशन तिवारी ने बताया कि 9 मार्च को पंड्याहुति के बाद हवन पूजन बाद प्रसाद वितरण होगा।यह कार्यक्रम क्षेत्र में अमन शान्ति और सर्वमंगल कामना को लेकर प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होता है। सोमवार शाम को सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्रीय गायक कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)