समाज जागरण
सोनभद्र। आदित्य कुमार सिंह पुत्र पुत्र सुभाष सिंह निवासी सुजानगंज पोस्ट लौरी जनपद चित्रकूट हाल पता- सेक्टर बीएफ-28/10 डाला कालोनी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को दिनांक 08.07.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉल करके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने का आफर देकर आवेदक से फर्जी एप्प डाउनलोड कराकर, मोबाइल फोन का पूरा एक्सेस अपने कन्ट्रोल मे लेकर 49750/- रुपये की ठगी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा दिनांक 09.07.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।
साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा एनसीआरपी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि कुल 49750/- (उनचास हजार सात सौ पचास) रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 06.08.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः- 01. विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र। 02. का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र।
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।



