google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल और सात प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
20 नवंबर 2024।
जिला पदाधिकार विशाल राज ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का गहन आकलन करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल किशनगंज और सात प्रखंडों के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार के निर्देश संख्या 1688/गो.स., दिनांक 19.11.2024 के आलोक में किया गया।
सदर अस्पताल का गहन निरीक्षण

सदर अस्पताल किशनगंज के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी विशाल राज ने अस्पताल के हर विभाग की बारीकी से जांच की। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब का दौरा किया। मरीजों के इलाज की प्रक्रिया, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।
मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। कई मरीजों ने इलाज की गुणवत्ता और दवा वितरण में सुधार की सराहना की, जबकि कुछ ने सुविधाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु

  1. कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच:
    सदर अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्धारित समय पर कार्यरत रहें।
  2. मरीजों और अटेंडेंट से
    फीडबैक:

जिला पदाधिकारी ने ओपीडी और आईपीडी में भर्ती मरीजों और उनके अटेंडेंट से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया।

  1. दवाओं और उपकरणों की स्थिति:
    सदर अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और उपकरणों की स्थिति की जांच की गई। दवा वितरण प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए।
  2. पैथोलॉजिकल सेवाएं:
    पैथोलॉजी लैब की कार्यप्रणाली, जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता और समयबद्धता का आकलन किया गया।प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
    जिले के सात प्रखंडों के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। इन केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाओं, दवा वितरण, पैथोलॉजी सेवाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। जिन केंद्रों में सेवाओं की कमी पाई गई, वहां सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
    डिजिटल फीडबैक और जनभागीदारी

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन ने डिजिटल फीडबैक प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। एक डिजिटल फॉर्म जारी किया गया, जिससे मरीज और उनके परिजन अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन तक सीधे पहुंचा सकते हैं। यह प्रयास सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।
अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य

सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता
जिला पदाधिकारी विशाल राज ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाओं को सुधारने के लिए एक ठोस योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की सहज और गुणवत्ता युक्त पहुंच सुनिश्चित करना है। सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल और सात प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों का यह औचक निरीक्षण जिला प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है। श्री विशाल राज (आईएएस) के नेतृत्व में किए गए इन प्रयासों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि आम जनता के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। किशनगंज जिले में यह पहल स्वास्थ्य सुविधाओं को नए मानकों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)