समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
बढ़ती हुई गंभीर बीमारियों को लेकर किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने हेतु पिंडरा विकास खंड क्षेत्र के करेमुआ गांव में को उप कृषि निदेशक वाराणसी अखिलेश कुमार सिंह की निर्देशन में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग वाराणसी तथा फोस्टर सर्टिफिकेसन्स प्राइवेट लिमिटेड सर्विस प्रोवाइडर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जैविक किसान मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न जैविक उत्पाद स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहाकि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने हेतु एवं निरोग रहने के लिए रासायनिक खेती का त्याग करके अब किसानों को जैविक खेती करना होगा।कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसान हरिशंकर सिंह, आनंद प्रकाश सिंह ने देसी गाय पालन,मिट्टी में जीवांश बढ़ाने,गो मूत्र व गोबर गुड़,चने का बेसन,जीवांश युक्त मिट्टी को मिलाकर जीवामृत घोल का प्रयोग,लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने के बारे में विस्तार पूर्वक से किसानों को जानकारी दिया।कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि राजेश यादव ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अनिल कुमार, अनिल दुबे,धीरज कुमार मौर्य सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



