google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुद्धी सीओ ने डीजे संचालकों संग की बैठक, डीजे बजाने के लिए गाइडलाइन किया गया जारी।

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। महिला थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। आयोजित बैठक में दुद्धी तहसील क्षेत्र के डीजे संचालक शामिल हुए। बैठक के दौरान, सभी डीजे संचालकों को आगामी त्योहारों में डीजे बजाने संबंधी सरकारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें डीजे की ध्वनि सीमा कितनी होनी चाहिए, इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।
दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि डीजे पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ भाषण, अश्लील गीत या ऐसे शब्दों का प्रयोग न किया जाए, जिससे किसी भी समुदाय की जन भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस मौके पर विकास मद्धेशिया, पंकज अग्रहरि, धनंजय जायसवाल सहित कई अन्य डीजे संचालक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)