google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र/ओबरा। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया। 22 वर्षीय युवक आठ से दस दोस्तों के साथ दावत करने गया था। मौत के बाद परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक घर का इकलौता बेटा था और इसके पिता की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी थी, सारा मामला पैसे के लेनदेन से जोड़कर देखा जा रहा है, फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ओबरा थाना क्षेत्र में देर रात हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक एक 22 वर्षीय युवक गौरव अपने आठ से दस दोस्तों के साथ दावत करने गया था। दावत के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा, एक दोस्त के द्वारा आनन-फानन में युवक को उसके घर फोन कर सूचना दी गई और ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया रास्ते में ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। गौरव के मौत के बाद परिजनों ने आठ लड़कों के नाम तहरीर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक को जहर देकर मौत के घाट उतारा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुच गई और जांच शुरू कर दी है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
वही मामले में मृतक गौरव की बहन रुचि कुमारी ने तहरीर देकर आठ से दस लड़कों पर आरोप लगाया है कि दोस्तों के द्वारा इसको फोन कर बुलाया गया और खाने में जहर देकर गौरव की हत्या कर दी गई। लोग मेरे भाई को पैसे देकर सट्टा खिलवाते थे और जो कमाई होती थी उसे आपस में बांट लेते थे। दो लड़के ऐसे है जो जिला बदर है इसमें दानिश अली और रतन यादव इन दोनों लड़कों की जांच होनी चाहिए। वही मृतक के दोस्त गगन ने बताया कि हमने इसको पेट्रोल पंप के पास गिरा हुआ देखा तो इसको उठाकर अस्पताल पहुंचाए और घर के लोगों को सूचना दिए, आठ से दस लड़कों ने साथ गौरव (मृतक) दावत करने गया था और बाद में इसके मुंह से झाग निकलने लगा तो इसके दोस्तो ने फोन कर हमें बुलाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)