सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए नेहा राजपूत एवम धीरज राजपूत का हुआ आगमन
फारबिसगंज ।
श्री श्याम महिला परिवार के कुशल निर्देशन में 14 वाँ श्री श्याम महोत्सव एवम श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण माड़वाड़ी ठाकुरबाड़ी की प्रथम स्थापना 14 फरवरी वसंत पंचमी दिवस पर भव्य आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के आयोजकों के मुताबिक 14वाँ श्री श्याम महोत्सव को भव्य बनाने हेतु कई उप कमेटी गठित की गई है।
अलौकिक श्रृंगार,अखंड ज्योति
छप्पन भोग,भव्य दरबार,महा प्रसाद आदि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
“आया उत्सव सलोने मेरे श्याम का” का इस अयोजन में निशान यात्रा : प्रातः 10 बजे से
बुधवार, 14 फरवरी 2024 समयः दोपहर 1 बजे से प्रभु की इच्छा तक उत्सव स्थल : श्री 1008 लक्ष्मी नारायण माड़वाड़ी ठाकुरबाड़ी, फारबिसगंज में
नेहा राजपूत (कलकत्ता),धीरज राजपूत (कटिहार) का कार्यक्रम होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



