समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत बीपैक्स गोसाईपुर के परिसर मे लगा हैंडपंप दस वर्षो से खराब है जिसकी सुधि लेने वाला कोई नही मिला।
समिति के सचिव अरविंद दूबे ने बताया कि पिछले दस वर्षो से हैंडपंप पानी नही दे रहा है। बार बार ग्राम स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियो को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नही हुई।
सचिव ने बताया कि समिति से प्रतिदिन सैकड़ो किसान खाद व बीज ले जाते है।समिति गेहू व धान खरीद का कार्य भी करती है।ऐसी स्थिति मे समिति पर आने वाले किसानो और क्षेत्रीय जनता के पानी पीने के एकमात्र साधन हैंडपंप का बिगड़ा होना बड़ी समस्या है।
समिति के अध्यक्ष रामदेव वर्मा ने समस्त सम्मानित अधिकारियो और जनप्रतिनिधिगण से आग्रह किया कि इस भीषण गर्मी मे इस समस्या का समाधान कराकर जनसाधारण को पेयजल की समस्या से निजात दिलाएं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



