google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दक्षिण घाघीडीह पंचायत मंडप का हुआ उद्घाटन

ग्रामीण विकास की ओर एक मजबूत कदम: संजीव सरदार

दैनिक समाज जागरण 19.05.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड स्थित दक्षिण घाघीडीह ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत मंडप का विधिवत उद्घाटन सोमवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति इस विकास कार्य को लेकर स्थानीय उत्साह को दर्शा रही थी। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “पंचायत भवन जैसी आधारभूत सुविधाएं गांवों के प्रशासनिक सशक्तिकरण के साथ-साथ जनसेवा में मील का पत्थर साबित होंगी।” उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आने वाले समय में अन्य पंचायतों में भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनीत प्रकाश, दक्षिण घाघीडीह पंचायत मुखिया भरत जोरा, पंचायत समिति सदस्य प्रभा हाँसदा, सुषमा जोरा, पंचायत अध्यक्ष सामू प्रसाद, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड सचिव जगत मार्डी, झामुमो नेता मनोज नाहा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)