सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी। समाज जागरण
सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे नौ दिवसीय रासलीला के चौथे दिन वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का सुंदर मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
बता दें कि स्वामी दाऊद दयाल उपाध्याय की रासलीला मडंली के द्वारा रासलीला, रासविहार, मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का मंचन किया गया। रास विहार मयूर नृत्य देख कर दर्शक भक्ति विभोर हो गये। रात में खेली गई रासलीला के मंचन मे पांडवों और कौरवो का युद्ध दिखाया गया। युद्ध के दौरान अर्जुन की अनुपस्थति में कौरवों ने चक्रव्यूह की रचना की। कौरवो को मालूम था कि पांडवों की सेना मे अर्जुन के अतिरिक्त चक्र व्यूह तोड़ना किसी को नही आता है। च्रकव्यहू की सूचना मिलते ही पाडंवों की सेना में खलबली मच गई कि कौन योद्धा च्रकव्यूह को तोड़ेगा। युद्ध में अभिमन्यु धीरे धीरे विजय की तरफ बढ़ रहा था कि सातों महारथियो ने अभिमन्यु का छल कपट से वध कर दिया। इस अवसर पर समिति के जितेंद्र सिंह, कृषमुरारी गुप्ता, राम प्रसाद यादव, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येंद्र पांडेय, रविंद्र केशरी, दीपक केसरवानी, बृजेश शुक्ला, प्रशांत जैन, मखंच्चु, अमित जायसवाल, विपिन श्रीवास्तव, अनुपम त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



