नोएडा समाज जागरण।
भारतीय किसान युनियन क्रांति का विस्तार किया गया। नोएडा सेक्टर 49 स्थिति रेहड़ी पचरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के दफ्तर में रेहड़ी पटरी संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर गुप्ता को सदस्यता दिलाई गयी और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। युनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री परविन्दर सिंंह यादव नें बताया कि श्री गुप्ता लगातार गरीबों के आवाज को उठाते रहे है और किसान युनियन में आने से इस लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर श्री गुप्ता नें कहा ‘मैं पिछले 7 वर्षों से लगातार निरंतर रेहड़ी पटरी गरीब मजदूर की हर तरह से मदद कर रहा हूं हमारा हर संभव प्रयास रहता है गरीब मजदूर को उसका हक मिले और वह भूखा उठे जरूर लेकिन भूखा ना सोए हर एक गरीब को उसका हक और अधिकार दिलाना कि हमारी प्रथम प्राथमिकता है जब तक पंक्ति के आखिरी व्यक्तित्व को उसका अधिकार नहीं मिल जाएगा तब तक निरंतर इसी तरह लड़ाई जारी रहेगी’
इस मौके पर उपस्थित रहे प्रदेश संगठन मंत्री सोनू यादव लोकेश पहलवान शेखर लंबरदार राहुल पहलवान नितिन यादव अनमोल त्यागी मोहित मुखिया सौरव मुखिया बलबीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








